Rajasthan Safai Karamchaari Bharti 2023

जैसा कि आप सभी लोगों को पता है, राजस्थान सरकार का कार्यकाल इस साल पूरा होने वाला है, इसलिए राजस्थान सरकार चाहती है, कि वह जाते-जाते सभी लोगों को जॉब देकर जाए। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों को रिक्त पदों पर भर्ती करने का आदेश दिया है। राजस्थान सरकार ने जब बजट की घोषणा की थी। तब उन्होंने 30,000 सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की घोषणा की थी। तभी से अभ्यर्थी इस वैकेंसी के आने इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने 30,000 पदों पर भर्ती ना करके, फिलहाल उन्होंने 13,184 पदो पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।जो अभ्यर्थी सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए इच्छुक या योग्य है वे उम्मीदवार 20 जून 2023 से 19 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान में सफाई कर्मचारी की भर्ती दो-तीन सालों से बिल्कुल भी नहीं आई है। इसके लिए बहुत से अभ्यर्थी सालों से इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। जी हां, सफाई कर्मचारी 2023 वैकेंसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह नोटिफिकेशन राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के लिए 13184  पदों पर जारी किया गया है।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now 

राजस्थान के सभी इच्छुक व योग्य व्यक्तियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि इस भर्ती में योग्य व्यक्ति का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से ना होकर साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सिलेक्शन प्रोसेस सहित सभी जानकारी निम्न प्रकार से हैं-

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए, सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष गई है।आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2024 को आधार मानकर होगी। इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य जानकारियाँ हासिल करनी होगी। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार का मूल निवास राजस्थान राज्य में होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार को किसी केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था में एक साल के सफाई कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र होना चाहिए। 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 – आवेदन शुल्क

सफाई कर्मचारी राजस्थान भर्ती 2023 में, सभी कैटेगरी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क को कैटेगरी-वार अलग-अलग रखा जाएगा। इसकी पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।

कैटेगरी-वार आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (अनारक्षित अभ्यार्थी) 600/-
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 400/-
दिव्यांगजन कैटेगरी के अभ्यर्थी 400/-

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 – सिलेक्शन प्रोसेस

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने वाले सभी महिला और पुरुष विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। नगरीय निकायवार विज्ञापित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन निकाय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल प्रक्रिया होगी। चयन समिति द्वारा, यदि आवश्यकता मानी जाए, तो अभ्यर्थियों से मौके पर सफाई कार्य जैसे रोड, स्वीपिंग, नालों की सफाई आदि कार्य करवाए जा सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Download Free PDF

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जहां भर्ती से संबंधित नवीनतम अधिसूचनाएँ उपलब्ध होती हैं।
  2. अधिसूचना जांचें: नवीनतम अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  3. ऑनलाइन पंजीकरण करें: अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पत्र में अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण पूरा करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ों को जमा करें: आवेदन प्रक्रिया के दौरान, आवश्यकतानुसार आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग्न करें। जैसे कि पहचान प्रमाण-पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज़।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें: यदि आवेदन शुल्क या आवेदन फीस है, तो निर्धारित विधि के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. सबमिट करें और प्रिंटआउट लें: अपना आवेदन सबमिट करें और सुनिश्चित करें कि आपको आवेदन सत्यापन संदेश या पंजीकृति संख्या प्राप्त होती है। इसके बाद, आवेदन पत्र की प्रिंटआउट निकालें और सुरक्षित रखें।
  7. चयन प्रक्रिया का प्रतीक्षा करें: चयन समिति द्वारा निर्धारित समयानुसार चयन प्रक्रिया का प्रतीक्षा करें। इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जैसे चरणों को पूरा करें।
  8. अंतिम चयन सूची की जांच करें: अंतिम चयन सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जांचें या संबंधित सूचना संदर्भित करें। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, प्रक्रिया के तहत उनकी स्थिति, और अन्य जानकारी शामिल होगी।

Get Free Study Material for All Rajasthan State Exams – Click Here


Rajasthan History | Rajasthan G.K Questions 

Loading...