Rajasthan Police Constable Bharti

राजस्थान सरकार द्वारा एक बार फिर से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है।जी हाँ, आज हम बात करने जा रहे हैं राजस्थान सरकार के द्वारा जारी की गई राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की। राजस्थान सरकार 2023 में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 3578 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

राजस्थान के जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को जोरो शोरो से जारी रखें क्योंकि उनकी सपने साकार करने वाली राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती एक बार फिर से 2023 में हो चुकी हैं। राजस्थान पुलिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक मांगे गए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट 2023 में राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती की घोषणा पहले से ही कर रखी है। इस प्रकार वह सभी अभ्यर्थी जो कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होकर कॉन्स्टेबल की जॉब पाना चाहते हैं। वह अधिक से अधिक संख्या में राजस्थान पुलिस भर्ती के पिछले सालों के प्रश्न पत्र को हल करते रहें ताकि उन्हें इससे विभाग द्वारा पूछे गए प्रश्नों का पैटर्न समझ में आ सके।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now 

बजट 2023 के अनुसार जैसे ही राजस्थान सरकार द्वारा 3578 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पदों की अधिकारिक घोषणा की जाएगी। उसके बाद जल्द ही पुलिस विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी परंतु इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023 की भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सीईटी यानी सामान्य प्रवेश परीक्षा एग्जाम पास करना होगा। कांस्टेबल भर्ती 2023 की इस परीक्षा में राजस्थान की 12वीं बोर्ड परीक्षा की सीईटी में पास हुए सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे और इस भर्ती में बैठने के लिए सीईटी पास करना उम्मीदवारों को अनिवार्य होगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप  से भी जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप एंड टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यहां पर आपको सभी भर्तियों से संबंधित जानकारी उनके आवेदन तिथि, पदों की संख्या, परीक्षा शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, नोटिफिकेशन और पीडीएफ की जानकारी विस्तार से दी जाएगी।

राजस्थान पुलिस भर्ती 2023 की यह भर्ती बेरोजगार युवाओं के लिए किसी अवसर से कम नहीं है क्योंकि वह उम्मीदवार जो राजस्थान पुलिस भर्ती 2022 की परीक्षा कुछ अंको से पास नहीं हो पाए थे इस बार उन उम्मीदवारों के लिए एक बार फिर से अच्छा मौका है। जैसा की आप सभी को ज्ञात है राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। सरकार के अनुसार आने वाले आगामी वर्ष 2023 में राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही में 16 जून 2023 को कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर द्वारा 1 जून 2023 को आधार मानकर कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों से संबंधित जानकारी मंगवाने की अभ्यर्थना की है। राजस्थान पुलिस भर्ती 2023 में कॉन्स्टेबल सामान्य/ बैंड/ चालक/ घुड़सवार/श्वानदल के रिक्त पदों की सूचना संलग्न निर्धारित प्रपत्र में 3 दिन के अंदर D-Flow पोर्टल पर आवश्यक रूप से भिजवाया जाना सुनिश्चित किया है।

इस सूचना के बाद जल्दी राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर इस सूचना पर मुहर लगाएगा और इसके साथ ही राजस्थान पुलिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा जो भी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा में अपना आवेदन करना चाहते हैं वह जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर पाएंगे। परंतु इसके साथ ही आप निरंतर अपनी तैयारी को जारी रखें क्योंकि वही मेहनत आपको राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल पद के रूप में तैनात कर सकती है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023 का वेतन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023 की सातवें वेतनमान के अनुसार सैलरी 23,588 से 26,088 रुपए प्रतिमाह तक है जबकि परिविक्षाधीन ट्रेनिंग के दौरान यह सैलरी ₹14600 प्रतिमाह है

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पात्रता/योग्यता शर्तें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पद केअनुसार न्यूनतम योग्यता मानदंड पूरा करने की आवश्यकता होती है। नीचे दिए गए तालिका में पद-वार न्यूनतम शिक्षा योग्यता की जांच करें ताकि राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकें।

  • सिपाही (जनरल) – 12वीं पास।
  • सिपाही (RAC/MBC) – 10वीं पास।
  • सिपाही (ड्राइवर/ चालक) – 12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस (LMV /HMV)

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आयु सीमा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष तक है। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और 23 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए ताकि वे इस भर्ती के लिए पात्र हों। राजस्थान सरकार के अनुसार, सभी पात्र उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्यता परीक्षा का पास करना आवश्यक होगा।पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ पूरा करने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग समयांतर निर्धारित किया जाएगा। महिलाओं को दौड़ पूरा करने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट की अनुमति दी जाएगी। नीचे दिए गए तालिका में शारीरिक क्षमता परीक्षा के पूरे विवरण की जानकारी के लिए देखें।

  • पुरुष उम्मीदवार के 4.8 Km. दौडने के लिए समय 25 मिनट 15 सेंकेंड
  • महिला उम्मीदवार के 2.4 Km. दौडने के लिए समय 35 मिनट 15 सेंकेंड

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023 की भर्तियों की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए कुछ आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।वर्गवार आवेदन शुल्क नीचे दिए गए तालिका में दिया गया है।अपनी श्रेणी के शुल्क की जानकारी ले और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करें।

  • सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपये देने की आवश्यकता होगी। 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग / ओबीसी – ईडब्ल्यूएस के गैर-क्रीमी श्रेणी के लिए 350 रुपये होंगे। 
  • राजस्थान राज्य के एससी / एसटी श्रेणी के आवेदकों के लिए: 250 रुपये।

यदि आप राजस्थान पुलिस भर्ती 2023 से संबंधित कोई जानकारी चाहते हैं, तो कृपया नीचे कमेंट करे। हमने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 से संबंधित सभी जानकारी आपके साथ साझा की है। यदि आपको हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी पसंद आई है, तो कृपया इस आर्टिकल को शेयर करें। सरकारी नौकरी के अपडेट को सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प, टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।

Get Free Study Material for All Rajasthan State Exams – Click Here


Rajasthan History | Rajasthan G.K Questions 

Loading...